Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    आप सभी ने अब तक ग्लेशियर (Glacier) को सफेद रंग में देखा होगा। लेकिन अब सोशल मीडिया (Social Media) पर ग्लेशियर पर खून जैसे धब्बे जैसी तस्वीर वायरल हो रही है। यह लाल रंग के ग्लेशियर की तस्वीर को देखकर सब हैरान है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो ग्लेशियर  पर खून के धब्बे जैसा रंग हो गया है।  लोग इन तस्वीरों को देखकर चौंक रहे हैं वहीं वैज्ञानिकों ने इसे ग्लेशियर का खून कहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये मौसम का असर नहीं है लेकिन फिर भी इस खून की जांच करके मामले की सतह तक जाने की कोशिश की जाएगी। यह तस्वीर फ्रांस (France) की है।

    वैज्ञानिकों ने बताया कि काम किसी ऐसे जीव का हो सकता है जो समुद्र में पनपता है और अब ग्लेशियर पर पनप कर इस पर कब्जा करने की फिराक में है। वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि समुद्र में पनपने वाली शैवाल जब पहाड़ी मौसम में पनवती तो रिएक्शन में लाल रंग छोड़ती है और इसी वजह से सफेद बर्फ पर लाल धब्बे इस शैवाल की कहानी कह रहे हैं।

    इस मामले में पता लगाने के लिए एल्पएल्गा’ नामक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे वैज्ञानिक और फ्रांस के ग्रेनोबल में स्थित लेबोरेटरी ऑफ सेल्युलर एंड प्लांट फिजियोलॉजी के डायरेक्टर एरिक मार्शल के अनुसार ये शैवाल के कारण भी हो सकता है या धरती पर अधिक प्रदूषण बढ़ने के कारण यह हुआ है। जिसकी वजह से ग्लेशियर पर खून जैसे धब्बे देखे गए।