Picture Credit: ANI Twitter
Picture Credit: ANI Twitter

    Loading

    कोरोना वायरस (Corona virus) के बढ़ते संक्रमण के कारण कई राज्यों में लॉकडाउन (Lockdown) लगा हुआ हैं। सभी शहरों में लॉकडाउन लगने के बावजूद कुछ लोग नियमों को तोड़ते सड़को पर घूमते नजर आ जाते है। हरियाणा में 10 मई से लॉकडाउन लगा दिया गया है। हरियाणा  (Haryana) के अंबाला (Amabala) लॉकडाउन के नियमों को न मान सड़को पर लोग सैर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। अंबाला में कुछ लोग मॉर्निंग वॉक (Morning Walk)  के लिए सुबह सड़क पर सैर कर रहे थे। तभी पुलिसवालों ने आकर लोगों को एक्सरसाइज (Excercies) करा दिया और अब  पुलिस का लोगों को एक्सरसाइज कराने का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वह सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर सड़क पर सैर करते नजर आ रहे हैं। उसके बाद पुलिस ने पकड़कर मॉर्निंग वॉक छोड़ लोगों को एक्सरसाइज (Police Punished People Who Were Found Violating Lockdown) करा दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के लिए लोगों से उठक बैठक करा रही हैं।

    पुलिस ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि लोग लॉकडाउन होने के बावजूद सैर पर निकले थे।  पुलिस ने उनको आखिरी चेतावनी देकर छोड़ दिया। हरियाणा सरकार ने राज्य में 3 मई से एक हफ्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। उसके बाद भी लोग नियमों को तोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है।