Image: abcnews/Instagram
Image: abcnews/Instagram

    Loading

    इंग्लैंड. इंग्लैंड (England) की महारानी क्वीन एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) दुनिया भर में काफी मशहूर हैं। ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Queen Elizabeth Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो बहुत ही फनी है। शुक्रवार को ईडन प्रोजेक्ट के बिग लंच इवेंट में महारानी जो किया (Queen Elizabeth Cake Cutting Video) उसे देख सब जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को देखना पसंद कर रहे हैं। 

    दरअसल, यहां महारानी ने केक काटने के लिए किसी चाकू या छोटी चीज़ का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि उन्होंने केक काटने के लिए सीधे तलवार का उपयोग किया। जो बहुत ही अनोखा था। महारानी को ऐसा करते देख वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वीडियो में कोई महारानी से कहता है कि चाकू रखा है यहां, इसपर महारानी कहती है ‘मुझे पता है, लेकिन मुझे कुछ अनोखा करना है। इसके बाद लोग हंसने लगते हैं और तालियां बजाने लगते हैं।

    देखें वीडियो… 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ABC News (@abcnews)

    इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ बहुत ज़्यादा मजाकिया हैं। मालूम हो कि ब्रिटेन के कॉर्नवाल में शुक्रवार से तीन दिवसीय G7 सम्मेलन का आगाज हुआ। महारानी एलिजाबेथ के साथ ब्रिटिश शाही परिवार के कई वरिष्ठ सदस्य भी वहाँ मौजूद रहे। प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कमिला के अलावा प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट भी मौजूद रहीं। महारानी एलिजाबेथ द्वारा इस रिसेप्शन का आयोजन ईडन प्रोजेक्ट में किया गया था।