Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    चूहों से लोगों को बहुत डर लगता है। कुछ लोग चूहे से इतना डरते है कि चूहे (Rat) को देखकर ही भाग खड़े होते हैं। छोटे से चूहे को देखकर बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी डरते है। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर इसे जुड़ा वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि लोगों को चूहा लोगों को किस हद तक डरा सकता है। इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में चूहों को देखकर लोगों में  अफरा-तफरी मचने लगी।

    आपको बता दें कि यह चूहों के संसद में घुसने से अफरा-तफरी मच गई। वैसे तो संसद में कोई भी ऐसे नहीं घुस सकता है। संसद में परिंदा भी पर मार मारने से डरता है। चूहे से घुसने से वहां किस तरह से भगदड़ मच गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपको हंसी आ जाएगी। बात दें कि यह वीडियो अंडालूसिया (स्पेन) की संसद का है।

    संसद में सत्र चल रहा था उसी दौरान चूहे के घुसने से सांसद के लोग बुरी तरह से घबराए हुए दिख रहे हैं।  एक सांसद द्वारा शांत रहने की अपील के बावजूद कई सदस्यों को चीखते व सीट छोड़कर इधर-उधर भागते-दौड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।