Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर रतन टाटा (Ratan Tata) ने एक कुत्ते (Dog) की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्होंने कुत्ते को गोद लेने की कहानी बताई है। बता दें कि रतन टाटा भारत के मशहूर बिजनेसमैन ( Businessman) है। जिन्हे हर कोई जानता है। वह हमेशा से लोगों की मदद करने के लिए आगे रहते है। उनके दरियादिली के बारे में हर कोई जानता है। लोग यह भी जानते है कि उन्हें जानवरों से कितना लगाव है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने आवारा कुत्ते के लिए घर खोजने की बात कही और उन्होंने एक स्प्राइट नामक आवारा कुत्ते को गोद लेने की कहानी बताई है, उन्होंने इस कुत्ते को गोद लेने की अपील 2020 में अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर की थी।

    वायरल हो रहे अपने इस पोस्ट में रतन टाटा ने लिखा है कि आपने पहले दो बार उदारतापूर्वक मेरी मदद की है और इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। मैं आपसे एक बार फिर स्प्राउट के लिए एक प्यारा परिवार खोजने में मेरी मदद करने की गुजारिश कर रहा हूं, जो पहले ही बहुत कुछ झेल चुका है और एक दुर्घटना के बाद उसके पिछले पैर लकवाग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने इसमें तीन कहानियां बताई है। उन्होंने एनिमल गार्जियंस और एनिमल रेस्क्यूअर कावेरी भारद्वाज का आभार जताया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

    वायरल हो रहे कुत्ते की तस्वीर देखकर सभी लोग बहुत कुछ है। इनकी यह महानता कि वह बेजुबानो के लिए इतना कुछ करते है और उनके लिए अपना कीमती वक्त निकल लेते है। लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे है।