Picture Credit: Screengrab
Picture Credit: Screengrab

    Loading

    बिहार : शादी (Wedding) एक पवित्र रिश्ता माना जाता है। लेकिन कई बार शादी को लेकर हैरान कर देने वाले मामले सामने आते रहते है। जिसमें शादी जैसे पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देते है। जिसे रिश्ते शर्मसार हो जाते है। प्यार में इंसान न ही उम्र देखता है न ही जात और न ही रिश्ते, ऐसे कई मामले सामने आते है। इन दिनों एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए है। जहां शख्स ने अपने प्यार की सभी हदे पार कर दी है। यह मामला बिहार (Bihar) का है। जहां एक शख्स ने अपनी ही मामी से प्यार किया और उसके  बाद शादी कर ली। इस घटना की खबर पूरे इलाके में फैल गई।

    दोनों   के बीच मामी- भांजा का रिश्ता है। पर अब ये पति-पत्नी बन चुके हैं। यह मामला लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि यह मामला बिहार के जमुई जिले के लखीसराय के चानन प्रखंड के मननपुर में  सामने आया है। जहां  लड़का नई नवेली मामी से मिला। उसे देखते ही दिल दे बैठा। बस फिर क्या था सिलसिला शुरू हो गया। किसी को कानों कान खबर ही न हुई। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई। रिश्ता तो था ही, इसलिए मिलने-मिलाने में दिक्कत भी न होती। धीरे-धीरे ये रिश्ता अफेयर में तब्दील हो गयाफिर तो दोनों का एक-दूसरे से अलग रहना मुश्किल हो गया।

    तब भांजे ने मामी और मामी ने भांजे के साथ रहने की कस्में खा लीं। दोनों घर से भाग गए और शादी कर ली। एक दिन मामा ने मामी और भांजे को  एक साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। सोशल मीडिया पर यह घटना की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहा है।