Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर (Cricket icon Sachin Tendulkar) ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक दिव्यांग व्यक्ति के पैरों से कैरम खेल रहा है। यह वीडियो देखकर लोगों को हैरानी होगी। लेकिन यह वीडियो लोगों के लिए एक जिंदगी जीने की सीख है कि जीवन में काम मुश्किलें नहीं है। फिर भी जिंदगी खुल के जीना नहीं छोड़ना है। बिना हाथ के पैर से कैरम खेलते हुए, शख्स का नाम हर्षद गोथंकर (Harshad Gothankar) है।

    वह अपने पैरों से कैरम खेलने में असाधारण रूप से कुशल है। उनके कौशल और दृढ़ संकल्प से प्रभावित होकर तेंदुलकर ने साथ वीडियो साझा किया है। वीडियो में शख्स पैरों से कैरम खेल रहा हैं और जीत भी जाता हैं। अंत में अन्य खिलाड़ियों को चीयरअप करते हुए उनके पैर छूते देखा जा सकता है। शख्स का यह वीडियो लोगों को इंस्पायर कर रहा है। यह वीडियो देखकर लोगों  जिंदगी  जीने की हिम्मत सीख मिलेगी।

    असंभव और संभव के बीच का अंतर किसी के दृढ़ संकल्प में निहित है।यहाँ हर्षद गोथंकर हैं जिन्होंने i-m-POSSIBLE को अपने आदर्श वाक्य के रूप में चुना। चीजों को संभव बनाने के तरीके खोजने के लिए उनकी प्रेरणा से प्यार करें, कुछ ऐसा जो हम सभी उनसे सीख सकें। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग शख्स की खूब तारीफ कर रहे है। लोगों को जीवन जीने की प्रेरणा दे रहे हैं।