Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    घर में जब बूढ़े रहते है तो घर का माहौल ही कुछ अलग होता है। घर में अक्सर बच्चे-बूढ़ो की जुगलबंदी चलती रहती है और सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे कई मजेदार वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। ऐसे पहले भी दादी और पोते के मजेदार कई वीडियो सामने आये है जो लोगों को हंसी से लोटपोट कर कर देते है। अब  दिनों इसे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें नानी (Granny) ने अपनी नातिन (Grand Daughter) का बॉडीसूट (Bodysuit) देखकर ऐसा रिएक्शन देती है जो देखने लायक है। यह देखकर हर कोई हंसी से लोट-पोट हो रहा है। यह वीडियो लोगों का ध्यान आकर्षित  कर रहा है।

    लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। नानी अपनी नातिन का बॉडीसूट (Bodysuit) देखकर हैरान हो जाती हैं और उन्हें बड़ा ही अजीब लगता है।  बस इसी पर नानी ने ऐसा गजब का रिएक्शन दिया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर variyatajaglan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि नानी लड़की का बॉडीसूट देखकर हैरान रह जाती हैं। नानी को समझ ही नहीं आता कि आखिर वो है क्या चीज? नानी बॉडीसूट को देखकर कहती हैं, ये ऊपर नीचे काहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Variyata Singh Jaglan🌸 (@variyatajaglan)

    इस पर लड़की नानी को बताती है कि यह बॉडीसूट है।  लेकिन नानी इस पर रिएक्शन देते हुए कहती हैं कि यह तो Nappy है, जो बच्चों को पहनाते हैं। नानी आगे कहती हैं कि इतनी बड़ी होकर भी तू Nappy पहनेगी. यह सुनकर लड़की ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगती है। नानी का यह रिएक्शन लोग सुनकर हंसी से पागल हो रहे है। वीडियो लोग लोग जमकर शेयर और कमेंट कर रहे है।