सोशल मीडिया पर कई बार अजीबोगरीब वीडियो वायरल (Viral Video)होते रहते हैं। जिसे देखकर इंसान सोच में पड़ जाता है कि, ऐसे कैसे हो सकता है? ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख आप भी सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
इस वीडियो को आईएफएस ऑफिसर सुशांता नंदा ने ये वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा लूंगी के कई इस्तेमाल।वायरल वीडियो में देख सकते है कि, एक व्यक्ति ने लूंगी(Snake in lungi video)पहन रखी है। उसके हाथ में काफी बड़ा सांप भी है। पहले वो सांप को पकड़ने की कोशिश करता है, फिर अचानक से वो सांप को अपनी लूंगी खोलकर उसमें डाल देता है।
Lungi has multiple uses pic.twitter.com/V3TvrDidaQ
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) May 14, 2021
ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, लगता है ये सांप चूहे खाने वाला था। अगर जहरीला होता तो… वहीं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, अब मूझे समझ आया कि तमिल के लोग लूंगी क्यों पहनते हैं। वहीं, एक और ने कमेंट में लिखा, कोबरा लूंगी।