Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन कई ऐसे वीडियो भी वायरल (Video Viral) होते रहते है। जो लोगों का दिल छू जाते है। एक बार फिर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जहां एक शख्स कैरम बोर्ड (Carrom Board) खेलता हुआ दिख रहा है। हैरानी की बात यह है कि शख्स के दोनों हाथ नहीं है। वह अपने पैरों से (The Man Does Not Have Both hands. He is Playing Carrom with His Feet) कैरम खेल रहा है। कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगों  के पास सब कुछ होने के बाद भी जिंदगी से खुश नहीं होते है। यह वीडियो लोगों के लिए एक प्रेरणा है कि कितनी भी मुश्किलें हो जिंदगी में लेकिन जिंदगी जीना कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

    वीडियो में शख्स के टैलेंट देखकर आप हैरान हो जायेगे। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शख्स को वीडियो में पैर से कैरम बोर्ड खेलते देख लोगों के मुंह से वाह निकल रहा है। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर  IPS ऑफिसर Rupin Sharma ने  शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि  “विकलांग होने के बावजूद अद्भुत टैलेंट.”

    वीडियो में आप देख सकते है कि चार लोग कैरम बोर्ड खेल रहे हैं। लेकिन इन चारों में से एक शख्स के दोनों हाथ नहीं हैं। लेकिन फिर भी उसके चेहरे पर जरा सी भी उदासी नहीं दिखाई दे रही। वे बाकी लड़कों के साथ अपने पैरों से ही शानदार कैरम बोर्ड खेल रहा है और गेम में दूसरे लड़कों पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ढेरों कमेंट कर रहे है।