ब्रिज पर कपड़े उतार लड़का बना रहा था वीडियो, तभी सामने से आई बाइक और फिर हुआ कुछ ऐसा… देखें वीडियो

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कई तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो आपका मनोरंजन करते हैं, तो कुछ आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप सिर पकड़ लेंगे, साथ ही आपकी हंसी भी नहीं रुकेगी। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में आप एक लड़के को ब्रिज पर शर्ट उतारकर वीडियो बनाते हुए देख सकते हैं। लेकिन, फिर उसके साथ हो हुआ, उसे देख आप हंसते हुए लोटपोट हो जाएंगे। 

    आजकल युवाओं के बीच रील ट्रेंड में चल रहा है। जहां वे लोग अपने टैलेंट को आजमाते है और कई तरह के शानदार वीडियो बनाते हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं की वह इस के वीडियो बनाने के लिए न तो जगह देखते हैं और ही समय। यह वीडियो इस बात का ही उदाहरण है। 

    देखें वीडियो…

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का ब्रिज पर खड़ा होकर रील बना रहा था। रील बनाने के लिए लड़के ने अपनी शर्ट को उतार कर हवा में उठाया। तभी सामने से एक बाइक आई उसमें दो लड़के सवार थे। बाइक स्पीड में आई और लड़के की शर्ट को लेकर भाग गए। रील बनाने वालों को जैसे ही इस बात का पता चला वह भागने लगा लेकिन बाइक काफी आगे निकल चुकी थी। 

    सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो का जमकर मज़ाक बना रहे हैं। इंटरनेट पर यह वीडियो छपरी वीडियो के नाम से मशहूर हो रहा है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘छपरी इतनी मुश्किल से शर्ट का जुगाड़ किया था बेचारे ने।’ इस वीडियो को खूब लाइक भी किया जा रहा है और शेयर भी। सोशल मी़डिया पर यह वीडियो viralsarcasm ने शेयर किया गया है।