Picture credit: Instagram
Picture credit: Instagram

    Loading

    आजकल युवाओं में बाइक स्टंट (Bike Stunt) करने का बहुत क्रेज है। आज कल लड़के कभी बीच सड़क पर कभी गली में स्टंट करने लगते है। स्टंट करने वाले लोग अपनी जान खतरे में डालकर स्टंट करते है। सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे कई हैरान कर देने वाले स्टंट वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। कई बार ऐसा भी होता है कि शख्स में कुछ ऐसा हो जाता है जो लोगों के बीच मजाक बन कर रह जाता है। स्टंट के कई खतरनाक वीडियो सुर्खियों में छाये रहते है।

    स्टंट के वीडियो को  लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इन दिनों एक लड़के का गली में स्टंट करने का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लड़का बाइक से स्टंट करने का टशन ही ऐसा है कि हर लड़का ये करना चाहता है। पर ये कोशिश कितनी भारी पड़ सकती है। लेकिन यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम  पर splendor_bullet_love नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by splendor_bullet_love (@splendor_bullet_love)

    वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का पानीभरी हुई सड़क पर बाइक से स्टंट कर रहा है। वह अपनी बाइक के एक टायर को हवा में उछालने की करता है शुरुआत अच्छी होती है। लेकिन बाद में लड़के का बाइक पर से बैलेंस बिगड़ जाता है और पड़ोसी की दीवार पर अपनी बाइक लेकर चढ़ जाता है और पड़ोसी की दीवार को पूरा खराब कर देता है। 

    जब उससे बाइक कंट्रोल नहीं होती तो वो बाइक को छोड़ देता है और उस पर से उतर जाता है। यह मजेदार स्टंट का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है कि  वाह बेटे वाह…मौज कर दी।