Picture Credit: Screengrab
Picture Credit: Screengrab

    Loading

    शादी (Wedding) में मौज-मस्ती का माहौल रहता है। लोग एक दूसरे से मजाक मस्ती करते रहते है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी को मजाक करना पसंद नहीं आता है और कई बार कुछ लोग भद्दा मजाक कर देते है। जो कुछ लोगों को बर्दाश नहीं होता है। इन दिनों शादी में ऐसे ही दुल्हन (Bride) के दूल्हे (Groom) के दोस्तों ने ऐसा गिफ्ट दिया। जो दुल्हन को पसंद नहीं आया। वह गुस्से में ला हो गई। उसके बाद उसने जो किया। उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।

    वीडियो में आप देख सकते है कि दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर बैठे हुए है।  जब दूल्हे के दोस्त उन्हें बधाई देते हैं। वे दुल्हन को एक पैक्ड गिफ्ट भी देते हैं दुल्हन तुरंत उस उपहार को खोलती है और उसमें एक बच्चे को दूध पिलाने की बोतल देखती है। यह देख दुल्हन बिल्कुल भी खुश नहीं होती है, दुल्हन को मजाक पसंद नहीं आता है और तुरंत बोतल फेंक देती है।

    दुल्हन गिफ्ट से काफी चिढ़ जाती है। वहीं सभी लोग हंसते- रहते हैं। इन सब से बावजूद कि दुल्हन को मजाक पसंद नहीं आता है, उसके बाद भी बोतल फिर से दुल्हन को सौंप दी जाती है। इसका वीडियो को फेसबुक पर बंटी ठाकुर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

    वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि ‘भाभी के साथ मस्ती’ वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वहीं यूजर्स वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।