Picture Credit : Twitter
Picture Credit : Twitter

    Loading

    प्रतापगढ़: दुनिया में हर लड़की अपनी शादी को लेकर काफी खुश होती है वह तरह-तरह की तैयारियां करती है। दुल्हन (Bride) अपनी शादी (Wedding) में अपनी एंट्री को लेकर भी बहुत कुछ प्लान करती है। दुल्हन चाहती है कि उसकी शादी में उसकी एंट्री जबरदस्त हो। ऐसी ही एक दुल्हन ने अपनी शादी में अपनी एंट्री में दुल्हन ने लाइसेंसी रिवाल्वर (The Bride Carried a Licensed Revolver) चलाई। यह मामला यूपी के प्रतापगढ़ ( Pratapgarh) का है। जहां दुल्हन ने लाल जोड़े में सजी दुल्हन के हर्ष फायरिंग की, उसके बाद दूल्हे को वरमाला पहनाई। सोशल मीडिया (Social Media) पर दुल्हन का फायरिंग का वीडियो तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है।

    बता दें कि यह शादी  प्रतापगढ़ के जेठवारा थाने के पास एक गांव में रविवार रात को यह विवाह हुआ। जेठवारा थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर एक गांव में रविवार रात बारात आई थी। दुल्हन का फायरिंग लोगों के लिए हैरान करने वाली बात है। लेकिन यह जयमाल के लिए आकर्षक मंच सजा था। यह विवाह रात करीब 11 बजे लाल जोड़े में सजी दुल्हन जयमाल के लिए घर से निकली तो साथ चल रही महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। दुल्हन जयमाल के मंच की सीढ़ियां चढ़ने लगी तभी पास मौजूद एक व्यक्ति ने उसके हाथ में रिवाल्वर थमा दी। दुल्हन ने मंच पर चढ़ते ही पहले रिवाल्वर से हर्ष फायर की उसके बाद वरमाला पहनाई।

    दुल्हन के रिवाल्वर से गोली चलाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियों से खुशी जताई। उसके बाद दुल्हन की फायरिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि  एसओ जेठवारा संजय पांडेय ने बताया कि दुल्हन की फायरिंग की जानकारी हमें नहीं दी थी। अगर ऐसा हुआ है, तो रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।