Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    पुणे: शादी (Wedding) में दूल्हा-दुल्हन (Groom and Bride) को फोटोशूट (Photoshoot) करवाना बहुत पसंद होता है। इसके लिए वह अलग-अलग पोज़ देते है। लेकिन इन दिनों एक दुल्हन को अपनी शादी में फोटोशूट करवाना महंगा पड़ गया। असल में दुल्हन शादी के बाद पुणे (Pune) हाईवे पर एसयूवी कार (SUV Car) पर बैठकर फोटोशूट करवा रही थी। तभी दुल्हन पर मास्क नहीं लगाने और कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने का चार्ज लगा। कई बार ऐसा होता है कि लोग मास्क निकालकर फोटोशूट करने लगते है ऐसे में वह मुश्किलों में पड़ जाते है। 

    महाराष्ट्र की इस दुल्हन को भी इस गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा। बता दें कि  पुणे पुलिस ने दुल्हन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल वायरल होने के बाद पुलिस को सुचना मिली और पुलिस ने दुल्हन और वाहन चालक दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में  महिला गाड़ी के बोनट पर बैठकर शादी रचाने पहुंची थी।

    विवाह स्थल के लिए निकली ये लड़की एसयूवी के बोनट पर बैठ गई थी। दुल्हन सासवड जा रही थी, जहां विवाह स्थल था। लड़की बोनट पर बैठी थी, वह भी बिना मास्क लगाए। सामने से एक बाइक सवार वीडियो बना रहा है। जब एसयूवी पुणे-सासवड रोड पर दिवे घाट जा रही थी, वहीं रास्ते का ये वीडियो है।