Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    गाड़ी (Car) चलाते समय कई लोग बड़ी जल्दी में होते है। जिसे कई बार उनकी जल्दबाजी में दुर्घटना (Accident) हो जाती है और बात की जाये तो पहाड़ों की वहां पर गाड़ी बड़ी सावधानी से चलानी पड़ती है। क्योंकि छोटी सी भी गलती से बड़ी दुर्घटना हो जाती है। इन दिनों पहाड़ (Mountain) में एक गाड़ी दूसरे गाड़ी को ओवरटेक करते हुए जो हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है।

    पहाड़ों में इन ओवरटेक करने वाले लोगों  क्रिमिनल से कम नही आंका जा सकता। इनकी गलती से क्या होता है यह वीडियो देखकर आप समझ सकते है। वीडियो में आप देख सकते  है कि  एक शख्स बेहद संकरी और घुमावदार पहाड़ी सड़क पर बुलेट से जा रहा है। वो ट्रेवलिंग के मकसद से गो प्रो कैमरे की मदद से अपने सफर का वीडियो भी बना रहा है। सामने से आती एक कार अपनी लेन से गुजरती है और बुलेट साइड की लाइन में चल रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝗖𝗔𝗥 𝗚𝗢𝗔𝗟𝗦 (@cargoals_ig)

    तभी अचानक कार के पीछे से एक कार ओवरटेक करने के चक्कर में दूसरी लाइन यानी बुलेट की लाइन में सामने आ जाती है। अचानक आई गाड़ी से बुलेट टकराती है और कार के टायर में बुलेट के पहिए जा फंसते हैं।

    गनीमत है कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स कार वाले की बेवकूफी को देखकर कमेंट में भड़के हुए हैं।