Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    इंटरनेट पर आये दिन कई मजेदार वीडियो वायरल (Video होते रहते है। कई ऐसे वीडियो भी सामने आते है। जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते है। कई वीडियो को देखकर खूब मजा आ जाता है। जिसे देखकर यूजर्स हंसी से लोट-पोट हो जाते है। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा मजेदार वीडियो छाया हुआ है। जिसमें एक बच्चा जिराफ (Giraffe) को पत्ते खिला रहा है।

     बच्चे के साथ उसके मां-बाप भी खड़े हैं। लेकिन तभी जिराफ बच्चे के साथ कुछ ऐसा कर देता है। बच्चे के माता-पिता के होश उड़ जाते है। वीडियो को ट्विटर पर@BuitengebiedenB नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते है कि  बच्चा अपने हाथ से जिराफ को पत्ते खिलाता है। जिराफ पत्ते मुंह में दबाकर अपनी लंबी गर्दन को हवा में ऊपर करने लगता है।

    वहीं बच्चा पत्ते अपने हाथ में पकड़ा होता है तो बच्चा भी जिराफ के मुंह के साथ हवा में ऊपर उठने लगता है। ये देखकर बच्चे के मां-बाप  के होश उड़ जाते हैं और वे एक दम से अपने बच्चे को पकड़कर नीचे खींच लेते हैं।

    बच्चे को नीचे खींचने के बाद मां जोर-जोर से हंसने लगती है। वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे है।