Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    कुत्ते (Dog) के कई मजेदार वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। कुत्ते के वीडियो को काफी पसंद किया जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर कुत्ते का शातिर दिमाग (Dog Steals Food with a Clever Mind) लगाकर खाना चुरा रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमे कुत्ते ने खाना शख्स से खाना चुराने के लिए गजब का दिमाग लगाया है।

    शराब का सेवन करने के बाद लोगों को होश नहीं होता है कि आसपास क्या हो रहा है। उन्हें खबर नहीं होती है। ऐसे में कुछ लोग उनका फायदा उठा लेते है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें शख्स के शराब पीने के बाद बेसुध हो गया है और कुत्ता इसी का फायदा उठाकर वहां पड़ा उसका खाना चोरी से लेकर चला जाता है। कुत्ते ने अपने काम को बड़ी सफाई के साथ किया और शख्स को पता भी नहीं लगा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by @lifeofxodus

    वीडियो को इंस्टाग्राम पर lifeofxodus नाम के पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा है कि कुत्ते ने गजब का दिमाग और शातिर अंदाज में शख्स का खाना चुराया है। वीडियो को अब तक 6 लाख लाइक्स मिल चुके है। वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।