File Photo
File Photo

    Loading

    उत्तर प्रदेश : शादी (Wedding) से जुड़े कई चौंका देने वाले मामले अक्सर सामने आते रहते है। जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो जाते है। शादी से जुड़ा ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरेया (Aureya)से सामने आया है। जहां शादी में दूल्हा काला चश्मा (The Groom Arrived at the Wedding Wearing Black Glasses) पहनकर पहुंचा, शादी में पूरी रस्म के दौरान पहने हुआ था चश्मा, यह देखकर सभी लोगों को हैरानी हुई और दुल्हन के परिवार वालों ने शादी तोड़ दी। शादी टूटने की वजह काला चश्मा बना। शादी टूटने की खबर पुरे इलाके इ फैल गई। पूरे क्षेत्र में इसी घटना की चर्चा हो रही है।

    बता दें कि औरैया के रहने वाले अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी शिवम नाम के लड़के से तय की थी। यह शादी परिवार वालों की मर्जी से हो रही थी। लड़के के परिवार ने लड़की के परिवार वालों को बताया था कि उनका बेटा काफी पढ़ा-लिखा है.लड़के की पढ़ाई-लिखाई के बारे में बातें सुनकर अर्जुन सिंह बेटी की शादी करने को तैयार हो गए। शादी के दिन दूल्हा बारात से लेकर सभी रस्में काला चश्मा पहन रखा था। दूल्हे ने आंखों से चश्मा नहीं उतारा। लोगों के बीच कानाफूसी शुरू हो गई कि क्या लड़के की नजर कमजोर है।

    यह बाद दुल्हन तक पहुंची और वह बाहर आकर दूल्हे को चश्मा उतारकर हिंदी अखबार पढ़ना होगा, उसके बाद ही शादी होगी।  लेकिन दूल्हा ऐसा नहीं कर पाया। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और दुल्हन के पिता ने दूल्हे के परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की।