Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    शादी (Wedding) में सभी लोग मजाक-मस्ती करते है। शादी का माहौल ही ऐसा होता है। शादी में दोस्त और परिजन मिलकर दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom)  को छेड़ते है मस्ती करते है। शादी के कई मूवमेंट के वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते रहते है। अब शादी का एक मजेदार वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है जिसमें रस्म के दौरान अचानक दूल्हे का भाई आया और मंडप में  दुल्हन के सामने आकर लेट गया और फेरे पूरे करने के लिए पैसे मांगने (Brother-In-Law Lay Down In Front Of The Bride During Phera Ceremony) लगा। इसका यह मजेदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इन दिनों यह तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग दुल्हनिया नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।दूल्हा-दुल्हन फेरे की रस्म कर रहे हैं. मंडप के पास ही रिश्तेदार खड़े हैं।  जैसे ही दुल्हन फेरे के लिए आगे बढ़ी, तो दूल्हे का भाई दुल्हन के सामने आकर लेट गया और इशारा करते हुए पैसे मांगने लगा। देखकर दुल्हन की हंसी छूट गई। दूल्हे के भाई की इस हरकत को देख बाकी लोग भी हंस पड़े।  वीडियो में आप देख सकते है कि  वीडियो को अब तक  2.5 मिलियन व्यूज हो चुके हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Indian Wedding Indian bride (@trendingdulhaniya)

    साथ ही लाख से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स  जमकर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा है कि आगे क्या हुआ? दुल्हन ने पैसे दिए या नहीं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि शादी में जब तक ऐसे लोग न हों, तो मजा ही नहीं आता, कुछ लोगों को शख्स का ऐसा करना ठीक नहीं लगा। इस तरह के ढेरों कमेंट आ रहे है।