Photo Credit Instagram
Photo Credit Instagram

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पेट्स डॉग (Pets Dog) का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video)  हो रहा है। कुत्ते अक्सर लोगों को बहुत पसंद आते है।  क्योंकि वह हमारी बातें समझते है।  कुत्ते अपने मालिक से बहुत प्यार करते है। सोशल मीडिया पर कुत्तों से जुड़े ऐसे कई वीडियो वायरल होते है।  किसी वीडियो में कुत्ते अपने मालिक से गुस्सा हो जाते है या रूम को बहुत गन्दा करने के बाद कहीं छुपकर बैठ जाते है या मस्ती करते है। इनसे जुड़े ऐसे कई सारे वीडियो लोग अपने कुत्ते के साथ बनाकर शेयर करते है। इन वीडियो को लोग बहुत पसंद करते है। एक इसी तरह का वीडियो  फिलहाल सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते है कि वीडियो में दो शख्स घर के बाहर घूमने जा रहे होते है। उसके लिए पहले वह अपने कुत्ते के गले में बेल्ट (Belt) डालते है और फिर वह उसे रूम में अंदर बंद करके बाहर चले जाते है।

    दरअसल वो अपने कुत्ते के साथ खेल रहे थे।  वो देखना चाहते थे कि ऐसा करने पर कुत्ते का क्या रिएक्शन होता है। जैसे ही वह अपने कुत्ते को रूम में बंद कर देते है। वह मायूस होकर बैठ जाता है और भोंकने लगता है। जैसे वह अपने मालिक से कुछ कह रहा हो। थोड़ी देर बाद जैसे ही मालिक दरवाजा खोल देता है। कुत्ता बहुत खुश हो जाता है और बाहर आकर खेलने लगता है। कुत्ते का यह मजेदार वीडियो देखकर सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by FELIX THE SAMOYED 🐶 (@wanderlust_samoyed)

    यह वीडियो है ही इतना प्यारा की लोग इसे बहुत पसंद कर रहे है और यही कारण है कि ये इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर wanderlust_samoyed नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में कुत्ते का अपने मालिक के साथ और मालिक का अपने कुत्ते से साथ ये मस्ती भरा वीडियो आप देख सकते हैं।  यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड कर रहा है। अब तब वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग कुत्ते के रिएक्शन को देखकर बहुत ही प्यारे कमेंट्स कर रहे है।