Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    लोग कई बार टशन दिखाना उनपर भारी पड़ जाता है। कई लोगों को खतरों से खेलने  शौंक होता है। ऐसे करना कई बार लोगों के लिए हानिकारक साबित हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स को  बिच्छू (Scorpion) को अपनी जीभ (Tongue) दिखा रहा था। लेकिन फिर बिच्छू ने शख्स को ऐसा सबक सिखाया की वह जिंदगी भर नहीं भूलेगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो को ट्विटर पर   @lnstant_regret_ नाम के अकाउंट से  शेयर किया गया। वीडियो में आप देख सकते है कि  एक शख्स बिच्छू को हाथ में लेकर उसे अपनी जीभ दिखाकर टशन देता है. शख्स बिच्छू को हाथ में लेकर उसे चूमने की कोशिश करता है. इस दौरान वो कई बार अपनी जीभ से बिच्छू को छूता है।

    इस दौरान बिच्छू अपना डंक चुभाने की कोशिश करता है, लेकिन शख्स सतर्क हो जाता है। आखिर में शख्स फिर से अपनी जीभ से बिच्छू को छूता है, लेकिन तभी बिच्छू कसकर युवक की जीभ को पकड़ लेता है। यह देख पास में खड़ा एक आदमी शख्स की मदद के लिए पहुंचता है और शख्स की जीभ को बिच्छू की पकड़ से निकालने की कोशिश करता है।

    काफी मशक्कत के बाद बिच्छू के चंगुल से शख्स की जीभ को छुड़ाने में कामयाबी मिलती है। शख्स दर्द से चिल्लाने लगता है। वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है। वीडियो पर अब तक  22.5K व्यूज मिल चुके हैं।