Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    मुंबई : कोरोना महामारी (Corona Epidemic) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार (Government) ने लॉकडाउन (Lockdown) लागु कर दिया है। ऐसे में लोग घरों में कैद  है। सड़कों पर लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी (Police Man) तैनात है। मुंबई (Mumbai) में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसे में मुंबई पुलिस लोगों को सोशल मीडिया  (Social Media) के जरिये भी लोगों को समझा रही है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने ट्विटर पर कई पोस्ट (Post) किये है। लोगों को संदेश देने का यह तरीका भी बेहतर है।

    अब मुंबई पुलिस का एक मजेदार ट्वीट (Tweet) सामने आया है। मुंबई पुलिस से एक शख्स ने एक सवाल पूछा। मुंबई पुलिस ने ट्वीट करके शख्स को बड़ा ही प्यारा जवाब दिया। यह मुंबई पुलिस का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पोस्ट को मुंबई पुलिस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक शख्स के सवाल का बड़ा प्यारा जवाब दिया है। मुंबई पुलिस को ट्वीट कर  शख्स ने पूछा कि उसका नाम सनी और क्या वो घर बाहर निकल सकता है। 

    उसने ट्वीट किया- ‘सर, मेरा नाम सनी है। क्या मैं भी घर के बाहर जा सकता हूं। इस ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि सर अगर आप सचमुच सौर मंडल के केंद्र में वो तारा हैं जिसके चारों तरफ पृथ्वी और सौर मंडल के अन्य घटक घूमते हैं। हमें उम्मीद है कि आप जिस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं उसे आप महसूस करेंगे। मेहरबानी करके अपने आप को कोरोना के संपर्क में लाकर इससे समझौता ना करें। मुंबई पुलिस का यह संदेश लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोगों इस पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर रहे है।