Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन कई मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते है। जिसे देखकर हम अपनी हंसी रोक नहीं पाते है। हमें हंसाने के लिए हर दिन कुछ न कुछ नया वीडियो वायरल होता रहता है। अब इन दिनों एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसी से लोट-पोट हो जायेगे। वीडियो में एक शख्स पार्किंग (Parking) से निकलकर रॉड क्रॉस करने के लिए आगे बढ़ता है। दोनों तरफ वह गाड़ी को देख रहा होता है और रोड क्रॉस करने लगता है। तभी अचानक बीच सड़क में कुत्ता शॉक्ड हो जाता है और उसके बाद जो होता है उसे देखकर तो सभी हंस के पागल हो रहे है। लेकिन इस कुत्ते ने जो शख्स का जो हाल किया है, शख्स उसे कभी नहीं भूल सकता है।

    यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्विटर पर Holy Cow’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है कि तकनीकी रूप से, वह क्रॉसवाक के बाहर था। वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स पार्किंग से निकलकर रॉड क्रॉस करने के आगे बढ़ता है।  दोनों तरफ वह गाड़ी को देख रहा होता है और रोड क्रॉस करने लगता है। लेकिन, तभी एक कुत्ता आता है और उसे जोर से झटका मारते हुए भाग जाता है।

    शख्स सड़क पर धड़ाम से गिर जाता है। शख्स को बहुत जोर से चोट भी लगती है। यह शख्स के साथ बहुत बुरा हुआ। वीडियो देखने के बाद लोग मजेदार रिएक्शन शेयर कर रहे है।