Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर कई मजेदार वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। कई बार ऐसा होता है कि इंसान जल्दी से काम करने के चक्कर में वह बुरी तरह से फंस जाता है। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स बड़े अच्छे से तैयार होकर घर से निकला और वो शॉर्टकट रास्ते से गुजरने लगता है, मगर इस दौरान उसके साथ जो हुआ उसे देख हर कोई यही कह रहा है कि अब वो जिंदगी में कभी शॉर्टकट नहीं अपनाएंगे।

    शख्स बुरी तरह से फंस जाता है। उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि शॉर्टकर्ट लेना उसे मुश्किल में पड़ जायेगा। यह वीडियो मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचे एक ब्रिटिश पर्यटक मार्टिन लुईस का है। मार्टिन एक नाले को पार करने की कोशिश कर रहे है, लेकिन वह जिसे नाला समझने की भूल कर रहे है। असल में वह एक दलदल है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by The3Dumbbells (@the3dumbbellz)

    वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स सिर पर टोपी लगाए, ट्राउजर और शर्ट पहने हुए गंदे पानी से भरे गड्ढे की ओर बढ़ता दिख रहा है। वो अपनी चप्पलों को हाथ में ले लेता है ये सोचकर कि वो गंदी न होने पाएं। लेकिन जैसे ही वो पानी की ओर आगे बढ़ता है गड्ढे के अंदर गिर जाता है और पूरी तरह से डूब जाता है।

     जब वो बाहर निकलता है वो भी पूरी तरह से कीचड़ से नहाकर आता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर यूजर्स का कहना है कि यह   शॉर्टकट लेने का अंजाम है।