Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    हम सभी को यह बात पता है कि पेड़-पौधे (Trees & Plants) हम सभी के लिए कितने जरुरी है पयार्वरण Environment) की संरक्ष्रण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रकृति का विनाश मतलब धरती का विनाश है।  लेकिन यह बात इस कुत्ते (Dog) को भी पता यह बात सुनकर आप हैरान हो जायेगे। सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन कुत्तों के कई वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है जिसमें कुत्तों की समझदारी को देखकर कर कोई हैरान हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Video) इन दिनों इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।

    वीडियो में एक शख्स हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पेड़ काट रहा है तभी कुत्ता आकर उसे पेड़ काटने से रोक रहा है। वह उसे भौंक रहा है वह उसे पेड़ काटने स मना कर रहा है। यह कुत्ता लोगों को एक सीख दे रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग कुत्ते की समझदारी की तारीफ करते नहीं थक रहे है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर thebetterindia’ नाम के अकाउंट सेशेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि “कुत्ते बोलते हैं, लेकिन केवल उनके लिए जो सुनना जानते हैं।”

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by The Better India (@thebetterindia)

    वीडियो में आप देख सकते है कि एक व्यक्ति कुल्हाड़ी लेकर पेड़ काटने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, कुत्ता उसे लगातार रोकने की कोशिश कर रहा है। शख्स जैसे ही पेड़ की कटाई करना चाहता है, कुत्ता उस पर भौंक पड़ता है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है और कुत्ते की तारीफ कर रहे है।