WWE के ‘द ग्रेट खली’ का अनोखा टैलेंट, लड़के का हेयर कट करने का वीडियो हुआ वायरल

    Loading

    डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के फेमस और भारत के शानदार रेसलरों में से एक दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनका असली नाम दलीप सिंह राणा है। उनकी भारत में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग (Khali Fan Following) है। लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Khali Instagram Account) पर कुछ न कुछ अनोखा पोस्ट करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह एक लड़के का हेयर कट (Khali Doing Hair Cut Video) करते दिख रहे हैं। 

    खली के इस वीडियो को उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो आज के समय में सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो पर लोग जमकर मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। साथ ही कुछ लोग अजीबोगरीब कमेंट्स भी कर रहे हैं। जिसे पढ़कर हंसी भी आ जाएगी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)

    WWE के रिंग से दूर रहने के बावजूद खली लोगों दिलों पर राज करते हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते ही रहते हैं। उनके पोस्ट शेयर करते ही उनके फैंस जमकर उसे लाइक करने लगते हैं। खली के इस वीडियो को भी बहुत प्यार मिला है। वहीं लोग इस वीडियो पर सर-सर कहकर कई तरह के अजीब कमेंट्स भी कर रहे हैं।