खाने से पहले महिला ने कुत्तों से करवाई प्रार्थना, फिर किया इशारा तो किया कुछ ऐसा, देखें दिल को छू लेने वाला वीडियो

    Loading

    बहुत से घर में देखा जाता है कि खाना खाने से पहले लोग प्रार्थना करते हैं और भगवान को धन्यवाद करते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने दो छोटे कुत्तों (Dogs) को खाना देने के बाद कैसे प्रार्थना करना सिखा (Woman Teaches Puppies To Pray Before Meal) रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। जिस तरह महिला अपने पेट्स को प्रार्थना करना सीखा रही है, यह मन को मोह लेने वाला दृश्य है। 

    इस वीडियो वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यूजर वैशाली माथुर ने शेयर किया है। जिसे अब तक 42 हज़ार से ज़्यादा बार देखा जा चूका है। वहीं लोग इस वीडियो को देख अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और उनके दो कुत्ते जमीन पर बैठे हुए हैं और सामने प्लेट में कुत्तों के लिए खाना रखा हुआ है। महिला प्रार्थना कर रही है और कुत्ते भी पास बैठे हुए हैं। फिर जैसे ही प्रार्थना ख़त्म हुई और महिला ने कुत्तों का खाने का इशारा किया, तो वो खाने पर टूट जाते हैं और कुछ मिनटों में ही खाना चट कर जाते हैं। इस वीडियो को इंटरनेट पर 1 मई को शेयर किया गया था। जिसके बाद से ही इस वीडियो को खूब लाइक किया जा रहा है।