Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Corona Virus) तबाही मचा रहा है। ऐसे में कोरोना वैक्सीनेशन (Vaccination) में भी तेजी आई है। लोग वैक्सीन लगवा रहे है। कुछ लोग कोरोना वैक्सीन लगवाते समय वह इंजेक्शन देखकर डर जाते है और जोर-जोर से चिल्लाने लगते है। सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे लोगों के कई वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। जिसे देखकर यूजर्स जमकर मजे लेते है। अब इसे जुड़ा एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला वैक्सीन लगवाते वक्त इतने जोर से चिल्लाई कि आसपास मौजूद लोग भी डर गए।

    यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर  tube__indian नाम के अकाउंट से  शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला वैक्सीन लगवाने के लिए कुर्सी पर बैठी है। डॉक्टर जैसे ही हाथ में इंजेक्शन लेकर पास आती है महिला डर जाती है। वायरल हो रहे इस वीडियो एक महिला वैक्सीनेशन सेंटर में बैठी हुई है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝘁𝘂𝗯𝗲.𝗶𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻 💀🇮🇳 (@tube__indian)

    जैसे ही नर्स उसे वैक्सीन लगाने के लिए आती है, महिला के चेहरे का रंग उड़ जाता है और वो रोने लगती है। इंजेक्शन लगते ही महिला भयानक तरीके से चीखने और रोने लगती है. उसकी ऐसी हालत देखकर आसपास मौजूद लोग भी महिला की तरफ देखने लगते हैं। वीडियो देखकर यूजर्स हंसी से लोट-पोट हो रहे है।