Picture Credit: Screengrab
Picture Credit: Screengrab

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर कुत्तों (Dog) के कई क्यूट-क्यूट वीडियो होते रहते है। कभी कुत्ते की समझदारी देखकर सभी लोग हैरान हो जाते है तो कभी उसकी मस्ती देखकर ऐसे मनमोहक कई वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। लोगों को अपने पालतू जानवरों (Pets) को इंसान की तरह पालते है। कई लोग तो अपने कुत्तों को ट्रेंड भी करते  है। ऐसे ही एक लड़की का डांस वीडियो (Dance Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की के पीछे कुत्ता मजेदार रिएक्शन दे रहा है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को देखकर लोग हंसी से लोट-पोट हो रहे है। कुत्ते से गजब के रिएक्शन से वह सुर्खियों में बना हुआ है। वीडियो देखकर आपका दिन बन जायेगा।

    वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डांस कर रही लड़की का नाम Ardra Prasad है। लेकिन लड़की के डांस से ज्यादा सभी लोगों का दिन  उनका पालतू डॉग Mitu लूट रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि  महिला एक पॉपुलर गाने की धुन पर नाच रही है और उससे कुछ दूरी पर एक कुत्ता बंधा है, जो महिला के साथ डांस परफोर्मेंस पर अपने पिछले पैरों पर खड़ा हो जाता है, और अगले दो हाथों से ताली बजाने लगता है। 

    इस वीडियो को देखने को देखने के बाद कई लोगों को ऐसा लग रहा कि वह डांस कर रहा है और वीडियो के अंत में महिला अपने कुत्ते को प्यार करती हुई नजर आती है। वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा है कि कुत्ते को खोल देना चाहिए था उसका मन भी डांस करने का कर रहा है।