सोशल मीडिया (Social Media) के जरिये कई लोग फेमस होना चाहते है और वह तरह-तरह के टैलेंट (Tallent) दिखा कर रातों-रात स्टार बन जाते है। वह अपने कई तरह के करतब दिखाते है। जिसे देखकर हम हैरान हो जाते है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ अलग करने के चक्कर में घटना घट जाती है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। जिसे देखकर लोग हंसी से लोट-पोट हो जाते है। इन दिनों एक ऐसा ही महिला के करतब दिखाने का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है।
महिला बोतल पर बैलेंस बना कर योगा करने की कोशिश कर रही थी। तभी महिला के साथ अचानक ऐसा कुछ हो गया। जिसे वह शायद कभी न भूल पाएं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ‘Hold My Beer’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह महिला टेबर रखे बोतलों पर खड़ी होकर योगा करने की कोशिश कर रही है। लेकिन, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और धड़ाम से नीचे गिर जाती है।
Hold my beer while I do the goddess yoga pose 🍺🧘♀️ pic.twitter.com/dfQASdfL2S
— 🍺 Hold My Beer 🍺 (@HldMyBeer) June 25, 2021
यह पूरा मामला किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। महिला का बहुत बुरा हाल हुआ होगा। वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर ठहाके मारकर हंस रहे है।