सांप का नाम सुनते ही लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है। यह बेहद ही खतरनाक जीव माना जाता है। कुछ सांप जहरीले नहीं होते हैं, लेकिन कुछ इतने जहरीले होते हैं, जिनके काटने से इंसान शायद ही बच पता है। दुनियाभर में सांपों की बहुत सारी प्रजाति मौजूद है। लेकिन, क्या पाने कभी ऐसे सांप के बारे में सुना है, जो दिखने में किसी रेनबो की तरह दिखता हो।
दरअसल एक खूबसूरत इंद्रधनुषी सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। स्नेक बेहद ही सुंदर है, उसका रंग लोगों को बहुत भा रहा है। इस रेनबो स्नेक (Rainbow Snake) का नाम MyLove है। इस स्नेक का वीडियो रेप्टाइल जू (Reptile Zoo) नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने शेयर क्या है।
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला, जो शायद चिड़ियाघर की कर्मचारी है। उसने अपने गले में विशाल सांप को लटका रखा है। वह खुशी से कैमरे के सामने पोज भी दे रही हैं। पहले तो सांप नीला दिखाई देता है, लेकिन करीब से देखे पर उसकी त्वचा कई अलग-अलग रंगों में दिखने लगती है। बता दें रेनबो स्नेक, जिसे फरानसिया एरिट्रोग्राममा के रूप में जाना जाता है। यह बेहद बड़े गैर-विषैले, अत्यधिक जलीय, कोलुब्रिड सांप की एक प्रजाति है। जो दक्षिणपूर्वी संयुक्त राज्य के तटीय मैदानों में पाई जाती है। इनकी औसत लंबाई 91 से 122 सेंटीमीटर होती है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, साथ ही लोग इसे देखकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।