Representative Image
Representative Image

    Loading

    सांप को देखकर सभी लोग डर जाते है। जैसे ही सांप (Snake) सामने दिख जाता है, लोग भाग खड़े होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि हर साल 16 जुलाई लोग विश्व सर्प दिवस (World Snake Day 2021)   के तौर पर मनाया जाता है। तो आज 16 जुलाई को विश्व सर्प दिवस मनाया जा रहा है। यह विश्व सर्प दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों को  सांपों से जागरूक किया जा सकें। क्योंकि दुनिया भर में सांपों की तकरीबन 3 हजार से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं।  जिन्हें बेहद खतरनाक माना जाता है। ऐसे दुनिया भर में कई सांप है जो बेहद जहरीले और घातक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) यानी डब्ल्यूएचओ (WHO) के मुताबिक, सांपों की 600 प्रजातियों को सबसे जहरीला माना जाता है। वहीं सांप की 200 प्रजातियों को  चिकित्सकीय तौर पर महत्वपूर्ण माना जाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि दुनिया में  हर साल करीब 54 लाख लोग सर्प दंश का शिकार होते हैं और इन जहरीले सांपों के काटने से करीब 81,000 से 1,38,000 लोगों की जान जाती हैं। आइये हम आपको बताते है कि दुनिया के 5 सबसे जहरीले सांप कौन-कौन से हैं।  

     1- किंग कोबरा

    किंग कोबरा का नाम हम सभी ने सुना है। हम सभी को यह बात मालूम है कि किंग कोबरा सबसे जहरीला सांप है। किंग कोबरा को धरती पर सबसे लंबा और जहरीला सांप माना जाता है। किन कोबरा के जहर में लकवा उत्प्रेरक न्यूरोटॉक्सिन की जबरदस्त मात्रा उत्पन्न होती है। इसके जहर से हाथी जैसे जानवर तक की मौत हो जाती है। इस प्रजाति के सांप पूर्व, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाए जाते हैं।

    2- ब्लैक माम्बा

    ब्लैक माम्बा सांप अफ्रीका में पाए जाते हैं, जिनकी लंबाई करीब 14 फीट तक होती है। जहरीला होने के साथ ही इस सांप की खासियत है कि यह 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से भाग सकता है। इतना ही नहीं ये परिस्थिति के मुताबिक अपना रंग बदल सकते हैं और इनकी प्रवृत्ति काफी आक्रामक होती है। ये कुछ ही सेकेंड में अपने शिकार को कई बार अटैक  सकते हैं और अगर इस सांप ने किसी को काट लिया तो 15 मिनट से लेकर 5 घंटे के भीतर उसकी मौत हो सकती है।

    3- ताइपन

    जहरीले सांपों में ताइपन को सबसे भयंकर सांप माना जाता है। इसके विष को दुनिया में सबसे जहरीला और घातक माना जाता है. इस सांप के काटने से करीब 110 एमजी से ज्यादा जहर का उत्पादन होता है, जिससे 100 लोगों या 2.5 लाख से अधिक चूहों मौत के लिए काफी है. इस प्रजाति के सांपों की सबसे ज्यादा आबादी ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है। इसके जहर में पाया जाने वाला न्यूरोटॉक्सिन शरीर में खून को जमा देता है।

    4- टाइगर

    टाइगर स्नैक को भी विश्व की सबसे जहरीली प्रजातियों में से एक माना जाता है। इस प्रजाति के सांप ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। कहा जाता है कि इन सांपों के जहर में न्यूरोटॉक्सिक विष होता है। ऐसे में अगर यह सांप किसी को काट ले तो महज 30 मिनट से 24 घंटे के भीतर उसकी मौत निश्चित है। हालांकि कहा जाता है कि ये सांप इंसानों को तभी काटते हैं, जब उनको भागने के लिए जगह नहीं मिलती है।

    5- सॉ-स्केल्ड वाइपर

    वाइपर सांप की विभिन्न प्रजातियों में सॉ-स्केल्ड वाइपर को सबसे जहरीला और खतरनाक माना जाता है। इस सांप के जहर से इंसान का बचना नामुमकिन है। सॉ-स्केल्ड वाइपर सांप ज्यादातर भारत, चीन और साउथ ईस्ट एशिया में पाए जाते हैं। भले ही ये सांप लंबाई में छोटे होते हैं, लेकिन ये बहुत आक्रामक प्रवृत्ति के होते हैं. बात करें भारत की तो यहां इस प्रजाति के सांपों द्वारा काटे जाने के कारण हर साल 5 हजार मौतें होती हैं।

    इन सांपों की प्रजातियों को दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है। जिसके काटने से व्यक्ति की मौत फौरन हो जाती है। इसके अलावा भी दुनिया में ऐसे कई और सांप है जो बेहद जहरीले होते हैं।