Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    हाथी (Elephant) को सबसे समझदार जानवर (Animal) माना जाता है। हाथी के मस्ती के आपने कई वीडियो देखें होंगे। लेकिन जब हाथी गुस्सा हो जाता है तो वह किसी की नहीं सुनता वह चरों तरफ तबाही मचा देता है। ऐसे में उसपर काबू पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथी का जंगल (Forest) ने तबाही मचाने का वीडियो वायरल हो रहा है। तबाही मचा रहे इस हाथी को एक दूसरे हाथी के द्वारा नियंत्रित कराया गया। यह वीडियो हैरान कर देने वाला है। इस वीडियो को ट्विटर पर  भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुधा रामेन (Sudha Ramen) ने शेयर किया है।

    वीडियो को सुधा रामेन ने इस वीडियो को शेयर करके वन्यजीव प्रबंधन से जुड़े लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की है। उन्होंने कैप्शन लिखा है- कभी देखा है कि कैसे एक प्रशिक्षित कुमकी हाथी एक दुष्ट जंगली हाथी को नियंत्रित करता है?? इस वीडियो में देखें, देखें कि ऐसे प्रत्येक ऑपरेशन में वनवासी कितने जोखिम और चुनौतियां लेते हैं. वन्यजीव प्रबंधन सबसे चुनौतीपूर्ण व्यवसायों में से एक है। वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे है।

    इस वीडियो के बारे में सुधा रेमन ने बताया कि  इस तरह के संचालन के दौरान सावधानीपूर्वक योजना और समन्वय की आवश्यकता होती है। वनकर्मी, पशु चिकित्सकों और कर्मचारियों की एक इकाई ने इतना काम किया था। जंगली हाथी को पकड़ने के लिए कुमकी हाथियों का इस्तेमाल किया गया था।  कुमकी हाथियों को आमतौर पर वन विभाग द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है।