Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    साउथ इंडियन फूड (South Indian Food) डोसा तो आमतौर पर सभी लोगों को पसंद होता है। डोसा (Dosa) में भी कई तरह के वैराइटी होती है। शेज़वान डोसा ( Schezwan Dosa) से लेकर चीज़ चिली डोसा (Cheesy Chili Dosa) तक, हमने शेफ द्वारा बनाए जा रहे कई दिलचस्प और यूनिक डोसे के वीडियोज को देखा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डोसा का वीडियो धमाल मचा रहा है। बाजार में अब ‘फायर डोसा’ (Fire Dosa) आ गया है।  एक फूड ब्लॉगर ने अपने ‘फायर डोसा’ का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

    यह वीडियो काफी चर्चा में है। बता दें कि यह इंदौर के एक रेस्टोरेंट में एक यूनिक ‘फायर डोसा’ बनाया जाता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। यह डोसा के अनोखी रेसिपी का वीडियो देखकर सब हैरान है। वहीं इस डोसा को लोग एक बार जरूर खाना चाहेंगे। यह अनोखे अंदाज का डोसा की कीमत 180/- रूपये है। इसे विशेष तरीके से पकाया जाता है। जिसमें चारों तरफ से बड़ी लपटें निकली हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Amar Sirohi (@foodie_incarnate)

    इसे बनाने के तरीके की बात करे तो सबसे पहले तवे को तेज आंच पर गरम किया जाता है और उस पर डोसा का बैटर फैला दिया जाता है। कॉर्न-चीज डोसा में कई तरह के मसाले, सब्जियां, चीज और सॉस डाले गए थे।

    मसाला तैयार कर डोसे पर फैलाया गया, जिसके बाद फायर डोसा को टुकड़ों में काट दिया गया। अब, डोसा को टेबल फैन की मदद से तेज आंच पर पकाया गया। डोसे को कद्दूकस किए हुए चीज से गार्निश किया गया था और रोल्स के रूप में परोसा गया था।