Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन अजीबो-गरीब चीजें वायरल होती रहती है और वह सुर्खियां बन जाती है। कोई भी अपने अजीबो-गरीब टैलेंट से इंसान रातों-रात स्टार बन जाता है। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। चीजों को अपने शरीर में चिपका लेते है। जैसे चुंबक (Magnet) एक ऐसी धातु है जो लोहे (Iron) की किसी भी चीज को अपनी ओर खींच लाती है और उसे अपने साथ चिपका लेती है। लेकिन ऐसा इंसान के अंदर भी कोई धातु हो सकती है। यह सोचने की बात है। लेकिन यह वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे कि यह इंसान है या चुंबक, इस शख्स के अंदर ऐसी चुंबकीय शक्ति है कि वह अपने शरीर में सिर्फ लोहे की ही नहीं, बल्कि अन्य धातुओं से बनी चीजें भी उसकी ओर खींची चली आती हैं।

    बता दें कि इस शख्स का नाम अबोलफजल साबिर मोख्तारी है और उनकी यह खासियत उनके शरीर से सिर्फ कोई धातु ही नहीं बल्कि कांच भी चिपका जाता है। यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। यह वीडियो देखने के बाद सभी लोग सोच में पड़ गए है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इंसान में किसी भी वस्तु को अपने से चिपका लेने की अनोखी क्षमता होती है।

    इस शख्स की उम्र 51 है और उन्होंने यह कला बचपन से सीखी है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वह अपने शरीर पर आसानी से कांच, चम्मच, मोबाइल फोन, गाड़ी, प्लेट और सब्जियों को चिपका लेते हैं। वीडियो को अब तक 119.2 हजार लोगों ने देखा है। अब यह  वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।