Photo Credit Instagram
Photo Credit Instagram

    Loading

    कैलिफोर्निया: सोशल मीडिया (Social Media) पर कैलिफोर्निया (California) के रेप्टाइल ज़ू (Reptile Zoo) का एक मजेदार वीडियो बड़ी तेजी से वायरल (Viral)  हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद सभी लोग बड़े मजेदार रिएक्शन (Reaction) दे रहे है। हम सभी मगरमच्छ (Crocodile) को देखकर डर जाते है।उनके पास नहीं जाते है। लेकिन ये महिला ने जो मगरमच्छ के साथ जो किया। उसको देखकर सभी लोग हैरान हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला दो मगरमच्छ जो आराम से लेटे हुए है। महिला दोनों मगरमच्छ के पास जाती है और मगरमच्छ की ठोड़ी को खुजाने (Woman Scratching Alligators Chin) लगती है। 

    जब महिला मगरमच्छ की ठोड़ी खुजा रही थी। तब मगरमच्छ उस महिला को कुछ करने की बजाय मगरमच्छ भी इसका आनंद ले रहे थे।  वायरल यह वीडियो देखकर सभी हैरान हो गए। महिला ने बताया कि यह दोनों मगरमच्छ उनके पेट्स है, उन्हें ऐसा करना बहुत अच्छा लगता है। इसलिए महिला जू में आते ही दोनों मगरमच्छ के ठोड़ी खुजाने लगी। महिला जब दोनों में से एक मगरमच्छ की ठोड़ी खुजला रही थी। तभी दूसरे मगरमच्छ ने हरकत की तो महिला ने हाथ हटा लिया। वो महिला की अंगुली पकड़ने  रहा था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by The Reptile Zoo (@thereptilezoo)

     

    यह वीडियो देखकर  यूजर ने बड़े मजेदार रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा की दूसरा मगरमच्छ कह रहा  हाहा… इस बार तुम बच गईं, लेकिन अगली बार मैं तुम्हें नहीं छोडूंगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो को दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों देख  चुके हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों के सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं। महिला का यह वीडियो स्टंट एक्सपर्ट्स की देखरेख में किया गया है। आप सभी कभी भी जू जाने के बाद मगरमच्छ के साथ ऐसा कुछ भी ट्राय न करें। यह बहुत ही खतरनाक है।