कोरोना वायरस महामारी ने देश में हाहाकार मचा रखा है। हर तरफ परेशानी का आलम है, कोई पैसों के लिए तो कोई इलाज और दवा के लिए परेशान है। इस स्थिति में सबसे ज्यादा गरीब लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में तमिलनाडु( Tamil Nadu) में रहने वाले एक बच्चे ने अपनी साइकिल (bicycle) खरीदने के लिए बचाए पैसों को मुख्यमंत्री राहत कोष (Chief Minister MK Stalin’s relief fund for Covid-19) में दान किया है। यह बच्चा अब सबकी प्रशंसा का पात्र बन गया है।
तमिलनाडु ने निवासी हरीश वर्मन (Harish Varman) ने अपने पिता इलंगोवन के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में 1000 रुपये दान किए हैं। मदद राशि के साथ ही उसने अपने हाथ से लिखा हुआ एक नोट भी भेजा, जिसमें उसने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से लोगों की मदद करने की अपील की है।
ஹரீஸ்வர்மன் என்ற சிறுவன் தனக்கு மிதிவண்டி வாங்குவதற்காக வைத்திருந்த உண்டியல் தொகையை #COVID19 தடுப்பிற்காக முதலமைச்சர் நிவாரண நிதிக்கு அனுப்பிய செய்தி கேட்டு நெகிழ்ந்தேன்.
இத்தகைய உணர்வே தமிழகத்தின் வலிமை!
சிறுவனுக்கு மிதிவண்டி வாங்கிக் கொடுத்து தொலைபேசியில் அழைத்து வாழ்த்தினேன் pic.twitter.com/vNtWpj5SCe
— M.K.Stalin (@mkstalin) May 9, 2021
कक्षा दूसरी में पढ़ने वाला ये बच्चा अपने लिए एक नई साइकिल खरीदना चाहता था लेकिन, कोरोना संकट को देखते हुए उसे साइकिल लेने का इरादा छोड़ दिया और उन पैसों से लोगों की मदद करने का फैसला किया।
इस बच्चे के इस कदम के बाद मदुरै उत्तर के विधायक के थलपति और पार्टी के पदाधिकारियों ने बच्चे को एक नई नीले और लाल रंग की साइकिल गिफ्ट की है। इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हरीश से फोन पर बात कर उसे बधाई दी है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक करीब 2 लाख बार देखा जा चुका है।