Picture Credit:: Twitter
Picture Credit:: Twitter

    Loading

    देश के जवानों (Soldier) के लिए सभी के दिलों में इज्जत होती है। बच्चे हो यह बूढ़े हर कोई उन्हें सम्मान देता है। ऐसा ही सोशल मीडिया (Social Media) पर जवान का बच्चों के साथ का दिल को छू जाने वाला वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जवानों के सुदूर इलाकों में तैनात के कई वीडियो अक्सर सामने आते रहते है। यह वीडियो भी उसी से जुड़ा हुआ है। जहां गाड़ी में बैठे जवानों ने बच्चों को टॉफी (Toffee) दी तो बच्चों ने ऐसा रिएक्शन दिया। जिसे देखकर आप भी भावुक हो जायेगे।

    बता दें कि वीडियो को Anshulsxsena नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि गाड़ी में बैठा एक सैनिक सड़क पर खड़े दो नन्हें बच्चों को बुलाकर उनके हाथ में ढेर सारी टॉफियां देता है। इसके बाद जो होता है वह दिलचस्प है। मुश्किल से 4 और 5 साल के दिख रहे ये बच्चे सैनिक से टॉफिया लेकर जवाब में थैंक्यू कहने के अलावा सैल्यूट करते हुए जय हिंद करते हैं।

    पहले बड़ा बच्चा जवान को सेल्यूट करता है फिर दूसरा बच्चा भी बिल्कुल किसी सैनिक की तरह पैर पटकर सैल्यूट करता है और दोनों एक साथ जय हिंद बोलते हैं। जवान भी बच्चों को जय हिन्द बोलकर आगे निकल जाते है। यह वीडियो देखकर बच्चों की हर कोई तारीफ कर रहा हैं। यह वीडियो किसी के दिल को छू जायेगा।