Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर कई मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें  मधुमक्खियां कोल्ड ड्रिंक के बोतल के ढक्कन को खोल देती (The Bees Open the Bottle Lid of the Cold Drink) है।  यह वीडियो सच में हैरान कर देने वाला है कि देखते ही देखते बोतल का ढक्कन खोल देती हैं। इन दिनों ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो मधुमक्खियों (Bees) का यह अंदाज लोगों को हैरान कर रहा है। 

     इस वीडियो को ट्विटर पर @TheMichaelMoran नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कोल्ड ड्रिंक हम इंसानो को बहुत पसंद होती है और कई बार तो हम भी बोतल के ढक्कन  नहीं खोल पाते है। लेकिन ये दोनों मधुमक्खियां ढक्कन को दोनों साइड से ऊपर की तरफ धीरे-धीरे उठाती हैं और देखते ही देखते बोतल का ढक्कन खोल देती हैं। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है।

    लोग वीडियो को देखकर ढेरों कमेंट कर रहे है यूजर का कहना है कि सच में ये अविश्विसनीय है कि दो मधुमक्खी एक कोल्डड्रिंक के ढक्कन को इतनी आसानी से खोल दें। दूसरे यूजर ने लिखा है कि कि मैंने ऐसा पहली बार देखा है, ये सच में अद्भुत है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।