अजीम मंसूरी और सलमान खान (Photo Credits-Instagram)
अजीम मंसूरी और सलमान खान (Photo Credits-Instagram)

    Loading

    नई दिल्ली: यूपी (Uttar Pradesh) के शामली जिले के रहने वाले असीम मंसूरी (Azeem Mansoori) लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। 26 साल के असीम सिर्फ दो फुट छह इंच के हैं। दरअसल हाइट कम होने के कारण उनकी शादी नहीं हो रही है। जिसके चलते वे काफी परेशान हैं। हालांकि अजीम का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसमें वे घोड़ी पर बैठे नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अजीम को उनकी दुल्हन मिल गई है. हालांकि सच्चाई यह है कि उन्हें अब भी दुल्हन नहीं मिली है। 

    बता दें कि 26 साल के अजीम घोड़ी पर बैठकर  बैंड-बाजे के साथ वह अपनी दुल्हन को खोजने निकले हैं।क्योंकि उन्हें अबतक अपनी दुल्हन नहीं मिल पायी है। इससे पहले खबर आयी थी कि अजीम ने सलमान खान से मदद मांगी थी। जबकि अजीम का यह भी दावा है कि सलमान खान ने उन्हें खुद फोन कर मुंबई बुलाने के लिए कहा है।

    घोड़ी पर बैठे डांस करते 2 फुट के अजीम मंसूरी, देखें वीडियो-

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    उल्लेखनीय है कि शामली के रहने वाले अजीम मंसूरी के घर शादी का रिश्ता तो बहुत आया लेकिन उनकी हाइट के कारण सभी वापस लौट जाते हैं। साथ ही थक हारकर अब उनका परिवार भी शादी कराने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है। यही कारण है कि अजीम अब खुद अपनी शादी के लिए लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।