सच ही कहते हैं, दिल जवा हो तो शरीर कभी बूढ़ा नहीं होता। उनके अंदर का एक छोटा बच्चा कहीं ना कहीं छुपा होता है जो शरारत का तरीका ढूंढ ही लेता है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मजेदार वीडियो को देखा कर आपको मजा आ जायेगा।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दोनों बुजुर्ग साथ में बैठकर कैरम खेल रहे है। कैरम खेलने समय किसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई हो जाती है। तभी एक बुजुर्ग दूसरे को रोकते हैं लेकिन, वह नहीं मानते हैं और गोटी को बिखेर देते हैं। तभी दूसरे बुजुर्ग को गुस्सा आ जाता है और उस पर हाथ छोड़ देते हैं। फिर, दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। बुजुर्गों की यह दिलचस्प वीडियो देख आपकी भी हंसी निकल जाएगी।
दिल तो बच्चा है. 🤣🤣
बचपन सदैव जीवित रहना चाहिए.@rupin1992 @ipskabra pic.twitter.com/mpnz2CiCsj
— Shri K. Sharma. (@shrikrishanmtr) May 29, 2021 />
बता दें कि, ट्विटर पर इस वीडियो को ‘@shrikrishanmtr’नामक यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन मेंलिखा, ‘ दिल तो बच्चा है, बचपन सदैव जीवित रहना चाहिए’। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है, इस पर कई लाइक और मजेदार कमेंट मिल रहे हैं।