Picture Credit: ANI Twitter
Picture Credit: ANI Twitter

    Loading

    कोरोना वायरस (Corona Virus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने कई शहरों में लॉकडाउन (Lockdown)  लागू कर दिया हैं। सभी लोग घरों में रह रहे है हैं। इस समय लोग लॉकडाउन के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई हैं। लेकिन कुछ लोग इस समय दूसरों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वो लोग अपनी तरफ से लोगों की मदद कर मानवता की मिसाल कायम कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण सड़क के किनारे रहने वाले लोगों को कोई खाना-पानी देने वाला कोई नहीं हैं। इस समय सड़क रहने वाले जानवर कुत्ते (Dog) सभी भूखे प्यासे घूम रहे हैं। उन्हें कोई खाना देने वाला नहीं हैं। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media)  पर वायरल हो रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पुलिस ने उन आवारा कुत्तों को खाना खिलाया और उनका पेट भरा। इस समय आवारा जानवरों का कोई सहारा नहीं हैं।

    वायरस संक्रमण के बढ़ने से सभी लोग घर में है कोई इन जानवरों को खाना खिलने के लिए नहीं हैं।  ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीर में पुलिस आवारा जानवरों को खाना और फल खिला रही हैं। यह तस्वीर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। जहां की पुलिस ने आवारा जानवरों को खाना खिलाया और उनका पेट भरा। इस बारे में सेंट्रल लखनऊ के एडीसीपी ने बताया, “प्रकृति में पशु-पक्षी हमारे मित्र और बंधु हैं, हमें उनकी भी सेवा करनी चाहिए। यह तस्वीर देखकर सभी लोग सकारात्मक पहल की तारीफ कर रहे है।

    उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 29 हजार से ज्यादा मामले सामने आए है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण से 288 लोगों की मृत्यु हो गई। लोग इस तस्वीर को देखकर पुलिस के इस नेक काम की तारीफ कर रहे है। जो इस समय में भूखे प्यासे घूम रहे आवारा जानवर का पेट भर रहे है।