Pic Credit: twitter
Pic Credit: twitter

    Loading

    देश में महिलाओं के साथ होते अपराध (Crimes with women) थमने का नाम ही नही ले रहे। आए दिन लड़कियों के साथ छेड़-छाड़ का मामला (Molestation case) सामने आता रहता है। ऐसा नहीं है कि देश में इसके लिए कोई कानून (Law for women) नहीं है, लेकिन छोटी मानसिकता वाले लोगों के समाने यह कानून भी असफल साबित हो जाता है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को अपनी रक्षा (Women Safety) खुद करनी पड़ती है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया जहां स्कूली छात्रा (School Girl) ने एक मनचले को अच्छा सबक सिखाया है।

    टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Merrut) की है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Viral Video On Social Media) हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूल की लड़की उसका पीछा करने वाले लड़के को बुरी तरह पिट रही है। यह घटना मेरठ के सदर बाजार इलाके की है। जहां स्कूल जाने वाली दो लड़कियों को दो लड़के काफी समय से परेशान कर रहे थे। ऐसे में एक लड़की ने हिम्मत दिखाई और उन लड़कों की जमकर धुनाई की।

    जब लड़की ने अपन साथ हो रहे अनुचित व्यवहार पार आवाज़ उठाई तो आसपास के लोग जमा होने लगे और उन लड़कों को पकड़ लिया। जिसके बाद लड़की ने इनमें से एक को थप्पड़ मारा तो वो माफी मांगने लगा। उसी समय वहां पुलिस पहुंची और लड़की ने पुलिस की ही लाठी से उस लड़के की पिटाई करना शुरू कर दी। जिसके बाद शहर के SP विनीत भटनागर ने कहा कि “हमने लड़के को पकड़ लिया है। बच्ची की तरफ से कंप्लेंट लिखाए जाने के बाद FIR की जाएगी।”

    सोशल मीडिया पर लड़के की पिटाई का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जहां लोग लड़की की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं और उसकी बहादुरी की सराहना भी कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने ये भी कह रहे हैं कि आज के ज़माने में लड़कियों को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी।