Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल (Viral Video)  होते रहते हैं। लोगों को इस तरह के वीडियो बहुत पसंद आते हैं। कई वीडियो में जंगलों के जानवरों की मस्ती और आपस में लड़ाई के होते हैं। इंटरनेट (Internet) पर जानवरों से जुड़े वीडियो अधिकतर देखें जाते है।  वाइल्डलाइफ (WildLife) में रूचि रखने वाले अक्सर जंगलों (Forest)  में घंटों समय बिताते हैं। ताकि एक परफेक्ट फोटो (Animal Perfect Picture)  मिल सके। इंटरनेट पर जानवरों के ऐसे कई वीडियो भी मौजूद हैं। जो जानवरों की खुराफातों को दिखाते हैं। ऐसा ही एक जंगल में बंदर  (Monkey) के मस्त मौला अंदाज में चलने का वीडियो वायरल हो रहा हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर पुल की रेलिंग पर चल (Walk on the Railing of Monkey Bridge) रहा हैं। ये बंदर अपने रास्ते में आने वाले हर शख्स को हटा कर मटकते हुए आगे बढ़ रहा है। बंदर का यह अंदाज सभी को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। 

    यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर Nature & Animals नाम के अकाउंट शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हटो इंसानों, मेरे रास्ते से हटो। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग जंगल में जानवरों को देखने के लिए इकट्ठा हुए हैं। तभी रेलिंग पर एक बंदर आ जाता है और वो सभी इंसानों को हटाने लगता है। पल की रेलिंग पकड़े एक शख्स को हटाता है और आगे बढ़ जाता है बंदर को देखकर बाकि लोग रेलिंग को छोड़ दूर हो जाते है और बंदर आगे बढ़ता है फिर आगे एक शख्स आता बंदर उस शख्स को दूर करता है।

    जहां बंदर अपने रास्ते में आने वाली रुकावटों को पार कर आगे बढ़ता है। बंदर हमेशा से इंसानों की नकल करते दिखाई देते है। लेकिन यह बंदर का अंदाज ही अलग है जो लोगों को हंसा कर लोट पोट कर देगा। वीडियो को देखकर लोग बड़े मजेदार कमेंट और रिएक्शन दे रहे हैं।