Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    आप सभी ने कभी बिल्ली (Cat) को मिआओ के अलावा गाना गाते सुना है? नहीं न, तो यह वीडियो में आप यह भी देख लेंगे। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसे देखकर सब हैरान है। एक शख्स कैट हाउस (Cat House) में बिल्लियों के साथ मस्ती कर रहा था। लेकिन तभी एक बिल्ली को उस शख्स  को देखकर बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और वह शख्स को देखकर अलग ही तरीके से रिएक्ट करने लगती है। वायरल हो वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बिल्ली को उंगली दिखता है तो वह उसे घूर कर देखती है और अनोखे अंदाज में सुर ताल लगा रही है।

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिल्ली की यह हरकत लोगों को खूब पसंद आ रही है। बिल्ली उसे देखकर अलग ही तरीके से रिएक्ट करने लगती है।  जैसे-जैसे शख्स बिल्ली की तरफ अपने हाथ से इशारा करता है, जवाब में बिल्ली में अलग ही सुर ताल छेड़ देती है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर animalswildstyle नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। बिल्ली का यह अनोखे सुर ताल में गाना गाने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा है कि  ये नजारा वाकई मजेदार है, बिल्ली गजब के मूड में दिखाई दे रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by wild animals 📷 (@animalswildstyle)

    दूसरे यूजर ने लिखा कि जब कोई जानवर अपनी फितरत के विपरीत हरकत करें तो किसी का भी हैरान होना वाजिब है। इस तरह के कई कमेंट वीडियो पर आ रहे है। ट्विटर पर इस अकाउंट से पहले भी जानवरों के कई वीडियो शेयर किये जाते है और लोगों को इस तरह के वीडियो काफी पसंद भी आते है।