मुंबई. कोरोना महामारी (Corona Pandemic) की चलते लॉकडाउन लगा हुआ है। लोग अपने घरों में ही रहकर अपनी हॉबी को एन्जॉय कर रहे हैं। इस बिच इंटरनेट (Social Media) पर माँ -बेटी का एक साथ गाना गाते एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में नन्हीं सी बच्ची अपनी मां के साथ बेहद ही प्यारे अंदाज में सुर में सुर मिलाते देखी जा रही है।
फेसबुक पर अंजाना मदाथिल (Mridula Chakraborty) नाम की एक महिला ने अपनी बेटी के साथ वीडियो शेयर किया है। यह क्लिप करीब 49 सेकंड का है। जिसमें मदाथिल गिटार बजा कर गाना गा रही हैं ,साथ ही उनकी बेटी पास बैठकर उनके साथ गाती नज़र आ रही है। अंजना मदाथिल ने शेयर वीडियो के कैप्शन में लिखा ‘गिटार के साथ मेरा पहला प्रयास। मुझे छह महीने का समय लगा।’
🥰🥰🥰🥰 pic.twitter.com/b3W7WRvaMU
— mridula chakraborty. (@mridula2c) April 26, 2021
बता दें कि, यह वीडियो 18 अप्रैल को फेसबुक पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 11,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और लगभग 5 हजार बार शेयर किया गया है। लोग वीडियो देख तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बच्ची सच में रॉकस्टार है. शानदार गाना गाया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कृप्या बच्ची के और वीडियो शेयर करें।’ मां-बेटी के वीडियो को फेसबुक पर शेयर किए जाने के बाद ट्विटर पर भी शेयर किया गया।