सांप भूख से तड़फड़ा रहा था किया अंडों का शिकार, खतरनाक Video देख सन्न हुए लोग

    Loading

    सांप (Snake Viral Video) जहरीला जानवर है ये हम सभी जानते हैं, इसे देखकर अच्छे-अच्छो के पसीने छूट जाते हैं। सांप को भूख लगने पर इंसान से लेकर पशु-पक्षी तक को अपना शिकार बना लेता है। वहीं पक्षियों के अंडे तो इनका पसंदीदा भोजन होता है। आज हम आपको सांप का ऐसा वीडियो दिखने जा रहे हैं जिसे देखकर आप दांग रह जाएंगे, इस वीडियो में आप सांप को अंडो का शिकार करते देख सकते हैं।  

    सोशल मीडिया (Social Media Viral Video) पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सांप भूख से बेचैन होकर इधर-उधर घूम रहा होता है। इसी बीच उसकी नजर जमीन पर रखे अंडे पर पड़ जाती है। ऐसे में वह अंडों को देखकर उनकी तरफ बढ़ता है। उसके बाद अंडों के चारों ओर घूमकर वह आस-पास खतरे को भांपता है और जब उसे लगता है कोई खतरा नहीं है तो वह एक अंडे को निगल जाता है।

    बता दें कि, इस वीडियो को ट्विटर पर  Life and nature नाम के पेज पर शेयर किया गया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा -अंडे का शिकार करने वाला सांप। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। अब इस वीडियो को देखकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।। कोई इसे खौफनाक कह रहा है तो कोई इसे डरावना। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा कि, ”सांप अंडों को भी अपना शिकार बना सकता है ये मैने पहली बार देखा है।” इस तरह के कई लोग हैं जो यह दृश्य पहली बार देख रहे हैं।