कछुए ने पानी में खूब लगाए ठुमके, Video में देखें ‘स्लो जानवर’ का मस्तीभरा अंदाज

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। हालांकि, कई बार चीजें हैरान करने वाली होती है तो कई बार हंसने पर भी मजबूर कर देती है। एक ऐसा वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक कछुआ (Tortoise) मस्ती भरे अंदाज में नहा रहा है। ये क्यूट वीडियो आपका दिन बनाने के लिए काफी है।  

    हमने अक्सर देखा है कि, बच्चों को पानी में मस्ती और नहाना काफी पसंद होता है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कछुआ (Tortoise Dancing Video)नल के नीचे आराम से मटकते हुए नहा रहा है। यह कछुआ मस्ती से झूमते हुए नहाने के पूरे मजे ले रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को Nature & Animals ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 

    लोग कछुए के 10 सेकेंड के  इस वीडियो क्लिप को काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक 1 लाख से ज्यादा यूजर इसे देख चुके है। वीडियो पर ढेरों कमेंट आ रहे हैं। कई लोगों को ये वीडियो स्ट्रेस बस्टर लग रहा है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार किसी कछुए को इस तरह नहाते हुए नाचते-मटकते देखा है।