Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    सोशल मीडिया पर कई अनोखी शादी के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जिसे देखने के बाद यूजर्स हैरान भी होते हैं, तो वहीं यूजर्स अपनी हंसी भी नहीं रोक पाते हैं। शादी में दूल्हा-दुल्हन आकर्षण का केंद्र होते है। लेकिन कई बार वह अपनी शादी में ऐसी हरकत कर देते है। जिसे देखकर सभी मेहमान हैरान हो जाते है। इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी का ट्रेंड चल रहा है।

    शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते है। अब शादी से जुड़ा एक और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शादी में दूल्हा-दुल्हन हवा में लटकती कुर्सियों पर बैठकर एक-दूसरे को वरमाला (Varmala) पहना रहे हैं। यह वीडियो देखकर आप हैरान भी होंगे, तो वहीं आपको इसे देखकर हंसी भी आएगी। वीडियो को इंस्टाग्राम पर निरंजन महापात्रा (Niranjan Mahapatra) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Niranjan Mahapatra (@official_niranjanm87)

    वीडियो में आप देख सकते है कि दूल्हा-दुल्हन कुर्सी पर बैठे है और दोनों की कुर्सियां जमीन पर नहीं हैं. जी हां, उन दोनों की कुर्सियों को उनके दोस्तों-रिश्तेदारों ने जमीन से ऊपर उठा रखा है ताकि वो एक-दूसरे को वरमाला न पहना पाएं।

    आस-पास मौजूद घरों के लोग बालकनी से जयमाला का यह दिलकश नजारा देख रहे हैं। यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे है। वहीं यह अनोखी शादी पर ढेरों मजेदार कमेंट कर रहे हैं।